रामपुर में नवजोत हत्याकांड के आरोपी फरार:39 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची थी साजिश

Oct 12, 2026 - 08:58
0
रामपुर में नवजोत हत्याकांड के आरोपी फरार:39 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची थी साजिश
रामपुर के मिलक खानम क्षेत्र में नवजोत सिंह की हत्या के मामले में 39 घंटे बीतने के बाद भी आरोपी अबदीप और राजनदीप पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की तीन टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इधर, मृतक के पिता निशान सिंह और पत्नी कमल कौर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर डर सता रहा है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे परिजनों ने अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि नवजोत को चार गोलियां मारी गई थीं। डॉक्टरों ने शव से चारों गोलियां निकाली हैं। परिवार बोला- आरोपियों से हमें भी खतरा नवजोत के पिता निशान सिंह और पत्नी कमल कौर ने अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें आशंका है कि वे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी वारदात कर सकते हैं। परिवार ने पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़कर अदालत में पेश करने की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। सिर, गले, छाती और पेट में मारी गईं गोलियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, नवजोत के शरीर पर गोली लगने के चार घाव मिले। तीन गोलियां सिर, गले और छाती पर लगी थीं, जबकि चौथी गोली पेट में मारी गई थी। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के दौरान शरीर से चारों गोलियां निकाल लीं। रिपोर्ट से गोलीबारी की गंभीरता सामने आई है। मां की दूसरी शादी से नाराजगी को बताया हत्या का कारण पुलिस जांच के अनुसार, हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और कमल कौर के साथ नवजोत के संबंध बताए जा रहे हैं। नवजोत की पहली शादी 2022-23 में हुई थी। विवाद के बाद पहली पत्नी मायके चली गई थी। इस मामले में ससुराल पक्ष की ओर से केस दर्ज कराया गया था, जो बाद में समझौते के बाद खत्म हो गया। इसके बाद नवजोत का गांव की विधवा कमल कौर से प्रेम प्रसंग हुआ। पुलिस के मुताबिक, 3 जनवरी 2026 को नवजोत कमल कौर को लेकर गांव से चला गया था। हत्या से करीब 10 से 15 दिन पहले दोनों गांव लौटे थे। पुलिस का कहना है कि कमल कौर के बेटे को इसकी जानकारी मिलने के बाद उसने अपने फुफेरे भाई और साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। नेपाल भागने की चर्चा, पुलिस की तीन टीमें तलाश में जुटीं पुलिस के मुताबिक, नवजोत की हत्या के बाद से अबदीप और राजनदीप की तलाश की जा रही है। आरोपियों के नेपाल भागने की चर्चा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की तीन टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। शनिवार शाम करीब 7 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच नवजोत का अंतिम संस्कार कराया गया था। अब परिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मां से लव-मैरिज करने वाले को मारने न्यूजीलैंड से आया:रामपुर में फुफेरे भाई के साथ दुकान में घुसा, सौतेले पिता को गोलियों से भूना रामपुर में 30 साल के व्यापारी की हत्या उसके सौतेले बेटे ने अपनी बुआ के लड़के के साथ मिलकर की थी। बेटा अपनी मां की दूसरी शादी से नाराज था। शनिवार को हुई इस वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है। शाम करीब 5 बजे अपनी दुकान पर बैठे व्यापारी नवजोत सिंह पर कार से आए 2 हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगते ही नवजोत जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर कार से भाग गए। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User