प्रयागराज में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 13 नारे लगाए:सपाइयों ने पूरे शहर में प्रदर्शन किया, तख्तियां लहराईं और पुतला फूंका
प्रयागराज में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपाइयों का आक्रोश सड़कों पर दिखा। सपाइयों ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ 13 तरह के नारे तख्तियों में लिखकर प्रदर्शन किया। इन नारों के जरिए सपाइयों ने अपनी आवाज बुलंद की और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र में एक निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव आयोग की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। तख्तियों पर लिखे 13 तीखे नारे
सपा कार्यकर्ताओं ने अपनी तख्तियों पर चुनावी धांधली के आरोपों से लेकर कचौरी-समोसे के सियासी तंज तक, कुल 13 नारे प्रदर्शित किए। इनके नारे हैं- बंगाल लूटा, बिहार लूटा। लूट लिया हरियाणा महाराष्ट्र। अब यूपी नहीं लूटने देंगे। एक कचौरी, दो समोसा, ज्ञानेश कुमार तुम्हारा क्या भरोसा। वोट चोर गद्दी छोड़। वोट नुचवा इस्तीफा दे। बीजेपी ही सीईसी है। ज्ञानेश कुमार को हटाओ, चुनाव आयोग को बचाओ। मुचुआ हटाओ, पीडीए बचाओ। लोकतंत्र हत्यारे को जेल भेजो। लोकतंत्र की हत्या बंद करो। निष्पक्ष चुनाव कराओ, लोकतंत्र बचाओ। लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ। वोट बचाओ, देश बचाओ। संविधान बचाओ, देश बचाओ। सुलगती तख्तियां और पुतला दहन
प्रदर्शन में सबसे अधिक संख्या "वोट चोर गद्दी छोड़" लिखी तख्तियों की थी। उग्र सपाइयों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की फोटो लगी तख्तियों और उनके प्रतीकात्मक पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन और नारेबाजी के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल के साथ सपा कार्यकर्ताओं की कुछ धक्का-मुक्की भी हुई। सपा नेताओं ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)