प्रयागराज में जमीन के टुकड़े को लेकर महिला की हत्या:2 परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद, गांव में तनाव का माहौल
प्रयागराज के ग्राम कांदी में दो परिवारों के बीच चल रहे जमीनी विवाद में गुरुवार सुबह एक महिला की जान चली गई। विवाद हिंसक झड़प में बदल गया था। जमीन के टुकड़े को लेकर हुआ था विवाद गांव कांदी में एक जमीन के टुकड़े को लेकर दोनों पड़ोसी परिवारों में काफी समय से विवाद था। गुरुवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और लाठी-डंडे व धारदार हथियार निकल आए। झड़प के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ज्यादा खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि- मामले की जांच चल रही है। कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया है और मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)