प्रयागराज में काली स्वांग के दौरान दो गुटों में मारपीट:लात-घूंसे चले, पुलिस ने लाठीचार्ज किया; 43 सेकंड का वीडियो वायरल

Oct 14, 2026 - 08:30
0
प्रयागराज में काली स्वांग के दौरान दो गुटों में मारपीट:लात-घूंसे चले, पुलिस ने लाठीचार्ज किया; 43 सेकंड का वीडियो वायरल
प्रयागराज दारागंज में मां काली के स्वांग के दौरान दूसरे दिन दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर मौजूद भीड़ के बीच अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चलानी पड़ी। पुलिस की कार्रवाई के बाद लोग इधर-उधर भागते नजर आए। घटना का 43 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, दारागंज में पांच दिवसीय काली स्वांग की शुरुआत 12 अक्टूबर से हुई है। इस दौरान प्रतिदिन शाम को मां काली का स्वांग निकलता है। बड़ी संख्या में लोग मां काली के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। दूसरे दिन भी स्वांग के दौरान इलाके में लोगों की भीड़ जुटी थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीड़ को नियंत्रित करने और स्थिति संभालने के लिए पुलिस को लाठी चलानी पड़ी। पुलिस की लाठी चलते ही वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए रुका स्वांग दो पक्षों के बीच मारपीट और पुलिस की कार्रवाई के कारण कुछ देर तक काली स्वांग प्रभावित रहा। हालांकि, बाद में स्थिति सामान्य होने पर मां काली का स्वांग दोबारा निकाला गया। मां काली ने भक्तों को दर्शन दिए और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस घटना का 43 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मारपीट के बाद पुलिस द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी चलाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User