फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में बाइक पार्किंग को लेकर मारपीट:दोनों पक्षों में चले लात-घूंसे और डंडे, VIDEO

Oct 14, 2026 - 08:46
0
फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में बाइक पार्किंग को लेकर मारपीट:दोनों पक्षों में चले लात-घूंसे और डंडे, VIDEO
​उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के अल्लीपुर स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब बाइक पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।मामूली बात पर शुरू हुआ यह विवाद कुछ ही पलों में युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट का वीडियो बुधवार की सुबह 6 बजे से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,एक बाइक सवार युवक मेडिकल कॉलेज में किसी मरीज को देखने के लिए आया था।उसने अपनी बाइक निर्धारित स्टैंड पर खड़ी की थी। इसी दौरान बाइक को सही ढंग से खड़ी करने और पर्ची कटवाने को लेकर स्टैंड संचालक और वाहन सवार के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे और डंडे चले,जिससे परिसर में दहशत फैल गई।वहां मौजूद मरीजों और तीमारदारों में भी भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरे पक्ष का आरोप है कि एक पक्ष का कहना है कि स्टैंड संचालकों द्वारा अभद्रता की गई और जबरन मारपीट की गई,जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि बाइक सवार ने नियमों का उल्लंघन किया और साथियों के साथ मिलकर हमला किया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग आपस में उलझते और मारपीट करते साफ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नही करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की गहनता से जांच की जा रही है। औपचारिक तहरीर नहीं दी गई पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक तहरीर नहीं दी गई है,लेकिन वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।मारपीट का यह वीडियो एक दिन पहले का है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User