प्रयागराज में किन्नरों ने युवक को चलती ट्रेन से फेंका:रुपए मांगने पर विवाद, युवक ने चेन खींची; RPF ने तलाश के लिए 2 टीमें लगाईं

Oct 03, 2026 - 10:29
0
प्रयागराज में किन्नरों ने युवक को चलती ट्रेन से फेंका:रुपए मांगने पर विवाद, युवक ने चेन खींची; RPF ने तलाश के लिए 2 टीमें लगाईं
प्रयागराज की शिप्रा एक्सप्रेस में शुक्रवार को एक युवक को किन्नरों ने चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी थी। घटना के बाद युवक तालापार के पास घायल मिला। किन्नरों ने चलती ट्रेन से नीचे फेंका बिहार के रोहतास जिले के सकरौली का रहने वाला रवि कुमार (18) मुंबई काम की तलाश में जा रहा था। आरोप है कि ट्रेन में किन्नरों ने उससे रुपये मांगे, जिस पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया। आरपीएफ को तालापार के पास युवक के घायल होने की खबर मिली। टीम मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। रवि के दाहिने पैर में चोट लगी है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। तलाश के लिए दो टीमें बनाई गई आरपीएफ ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। चौकी प्रभारी गंभीर सिंह ने बताया कि अधिकारियों के कहने पर आरोपियों की पहचान और तलाश के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। ट्रेनों में यात्रियों से रुपये मांगने और विवाद की घटनाओं पर भी अब ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। आरपीएफ का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User