प्रयागराज में किसान की डूबकर मौत:खेत की रखवाली करने गया था, नहर विभाग की टीम ने बाहर निकाला

Oct 08, 2026 - 19:20
0
प्रयागराज में किसान की डूबकर मौत:खेत की रखवाली करने गया था, नहर विभाग की टीम ने बाहर निकाला
प्रयागराज के बारा थाना क्षेत्र के डेरा गांव में 70 वर्षीय किसान रामफल सिंह की नहर में डूबने से मौत हो गई। वह रात में अपने खेतों की आवारा पशुओं से रखवाली करने गए थे। सुबह जब रामफल घर नहीं लौटे, तो परिवार और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। नहर के पास उनकी टॉर्च, एक खेत में जूता और दूसरे खेत में डंडा पड़ा मिला। सामान बिखरा देखकर ग्रामीणों को उनके नहर में गिरने का शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और नहर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नहर का पानी बंद कराकर खोजबीन शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद किसान का शव नहर से निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User