प्रयागराज में कल कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद:पितृ विसर्जन को लेकर अवकाश, बीएसए ने जारी किए आदेश

Oct 09, 2026 - 18:35
0
प्रयागराज में कल कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद:पितृ विसर्जन को लेकर अवकाश, बीएसए ने जारी किए आदेश
प्रयागराज में पितृ विसर्जन के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को प्रयागराज में कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने अलग-अलग आदेश जारी कर अवकाश घोषित किया है। माध्यमिक स्कूलों में भी छुट्टी जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी आदेश में जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि 10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन के अवसर पर एक दिन का अवकाश रहेगा। यह आदेश जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में जारी किया गया है। प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के स्कूल भी बंद वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक अवकाश रहेगा। इसमें हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूल शामिल हैं। बीएसए ने सभी संबंधित अधिकारियों, प्रबंधकों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User