कोबुडो मार्शल आर्ट्स में नई नियुक्तियां:डॉ. अंशु सिंह सेंगर कार्यकारी अध्यक्ष बने, डॉ. विपेन्द्र सिंह को उपाध्यक्ष की कमान
कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश (KMAAUP) ने संगठन के विस्तार और युवाओं में आत्मरक्षा व खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। इसके तहत वीएसएसडी कॉलेज के दो वरिष्ठ शिक्षाविदों को अहम दायित्व सौंपा गया है। विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म (VSSD) कॉलेज, नवाबगंज के सेल्फ-फाइनेंस डायरेक्टर डॉ. अंशु सिंह सेंगर को एसोसिएशन का कार्यकारी अध्यक्ष और शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. विपेन्द्र सिंह परमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से संगठन को खेल, शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र में अनुभवी नेतृत्व मिलेगा। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि मार्शल आर्ट्स अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के अनुभवों से प्रदेश भर में मार्शल आर्ट्स की गतिविधियों का तेजी से विस्तार होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)