प्रयागराज में मुस्लिम से हिंदू बने वेदव्रत ने मुकदमा कराया:वीडियो जारी कर कहा था दबंगों के डर से धर्म बदला, सनातनी साथ दे
प्रयागराज में सलीम अंसारी से धर्म परिवर्तन कर वेदव्रत शुक्ला बनने वाले से पूछताछ और जांच कर पुलिस ने उसकी तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। वेदव्रत की तहरीर पर घूरपुर थाने में दबंगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले में एक दबंग परिवार के रिश्तेदार हमला, उसके तीन बेटों, हमजा के भांजे और एक विटोला नामक युवक पर एफआईआर हुई है। हिंदू से मुस्लिम बने वेदव्रत का आरोप है कि उसने रेशमा बेगम को किराए पर कमरा दिया था। अब वह न कमरा खाली कर रही न ही किराया दे रही है। इसी मामले पर हमजा और उसका परिवार जान से मारने की धमकी दे रहा है। घूरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले वेदव्रत उर्फ सलीम अंसारी ने एक वीडियो वायरल किया था। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू की और केस दर्ज कर लिया। सलीम से वेदव्रत बनने वाले की क्या है कहानी प्रयागराज में सनातन धर्म अपनाने वाले युवक ने दबंगों से जान का खतरा बताया। शुक्रवार को उसने एक वीडियो जारी किया। इसमें उसने कहा- मैं मुस्लिम से हिंदू बना। यही मेरे लिए अब शाप बन चुका है। सलीम से वेदव्रत शुक्ल बने युवक ने कहा कि एक माफिया का चचेरा भाई हमजा मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने धमकाया- हम तुम्हारे मकान पर कब्जा कर लेंगे, क्योंकि तुम काफिर बन गए हो। देवव्रत ने सीएम योगी से सुरक्षा देने की मांग की है। यह भी कहा कि आरोपी पर कार्रवाई की जाए। माफिया के रिश्तेदार ने धमकाया, बोले- घर खाली कर दो थाना घूरपुर के गांव सरंगापुर के रहने वाले वेदव्रत ने कहा कि पहले मेरा नाम सलीम अंसारी था। अब मेरा नाम वेदव्रत शुक्ल है। गांव का रहने वाला हमजा दबंग है। उसके 4 बेटे और एक भांजा है। यह लोग मुझे और मेरी बुजुर्ग मां को धमकी दे रहे हैं। कहते हैं कि मकान छोड़ दो, वरना हम लोग तुमको और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे। वीडियो जारी कर उसने कहा कि मैंने चार सितंबर को थाने में शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने सलीम अंसारी और उसके घरवालों से पूछताछ की। एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान का कहना है कि सलीम अंसारी मूल रूप से कानपुर का निवासी है। वह अपनी मां किताबुलनिशा के साथ प्रयागराज में ऑटो चलाकर जीविका चलाता था। 12 फरवरी 2024 को कैलाश धाम आश्रम में उसने धर्म परिवर्तन कर सनातन धर्म अपना लिया। इसके बाद उसने अपना नाम वेदव्रत शुक्ल रख लिया। पुलिस बोली- कमरा खाली करने को लेकर विवाद हुआ इसके बाद उसने घूरपुर क्षेत्र के सारंगपुर में जमीन खरीदकर रहना शुरू कर दिया। करीब 3 महीने पहले पड़ोसी हमजा की चचेरी बहन रेशमा ने वेदव्रत का कमरा किराए पर लिया था। तीन सितंबर को वेदव्रत ने रेशमा से कमरा खाली करने को कहा। रेशमा ने इसकी जानकारी अपने चचेरे भाई हमजा को दी। जिसके बाद हमजा और वेदव्रत के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान हमजा ने वेदव्रत को धमकी दी। इसके बाद चार सितंबर को वेदव्रत ने थाने में शिकायत दी। पुलिस के अनुसार, तब दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। अब वेदव्रत ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)