प्रयागराज कमिश्नर ने नवरात्रि के पहले दिन कन्या पूजन किया:भोजन करा तोहफे दिए, श्रृंगवेरपुर धाम के निकेतनम आश्रम में में बांटा प्रसाद
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन रविवार को प्रयागराज के कमिश्नर डॉ. लोकेश एम ने श्रृंगवेरपुर धाम स्थित श्री निकेतनम आश्रम में कन्या पूजन किया। उन्होंने कन्याओं को अपने हाथों से भोजन कराया और उन्हें उपहार भेंट किए। इसके बाद आश्रम में आयोजित अन्न प्रसादम कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की। कमिश्नर ने कन्या पूजन किया नारायणाचार्य स्वामी शाडिल्य महाराज के श्री निकेतनम आश्रम में नवरात्रि के पहले दिन विशेष आयोजन किया गया। आश्रम पहुंचने पर कमिश्नर डॉ. लोकेश एम का बटुकों ने वेद पाठ के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने विधि-विधान से कन्या पूजन कर नवरात्रि की शुरुआत की। कन्याओं को भोजन कराने के साथ उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। कन्या पूजन के बाद कमिश्नर आश्रम में पिछले 20 वर्षों से लगातार संचालित अन्न प्रसादम कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। आश्रम में निरंतर चल रहे भंडारे के माध्यम से लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे आयोजनों से समाज में जाता है अच्छा संदेश कमिश्नर डॉ. लोकेश एम ने अन्न प्रसादम की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में अच्छा संदेश देते हैं। इनसे दूसरे लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को इस तरह के आयोजनों के लिए आगे आना चाहिए, ताकि किसी को भी भोजन की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान स्वामी शाडिल्य महाराज ने कमिश्नर को श्रृंगवेरपुर धाम के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने आश्रम में संचालित अन्न प्रसादम की व्यवस्था के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. शिवप्रसाद मिश्र, कुलदीप नारायण त्रिपाठी, संतोष मिश्र एडवोकेट, प्रभात मिश्र, भानुप्रकाश त्रिपाठी, आशीष कुमार लाले, कृष्णमणि पांडेय, बब्बन, आदर्श शुक्ला, मोहित तिवारी और अत्रि मुनि सहित बड़ी संख्या में शिष्यगण और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)