प्रयागराज में निकली रावण की बारात-VIDEO:हाथी पर सवार दशानन, मंदोदरी समेत कुल-कुटुंब की चौकियां रहीं आकर्षण
प्रयागराज में श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से मंगलवार देर रात रावण बरात निकाली गई। हाथी पर सवार दशानन के साथ निकली बरात में मंदोदरी समेत रावण के कुल-कुटुंब की कई चौकियां शामिल रहीं। ढोल-ताशे, बैंड और डीजे की धुनों के बीच निकली शोभायात्रा को देखने के लिए रास्तेभर लोगों की भीड़ जुटी। बरात की शुरुआत आनंद भवन स्थित महर्षि भरद्वाज आश्रम से हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और आरती के बाद शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री कटरा रामलीला कमेटी के प्रांगण पहुंची। वीडियो देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें…।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)