प्रयागराज में शादी के 5महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:ससुराल के आंगन में नीम के पेड़ से लटका मिला शव, सास ने पुलिस को दी सूचना

Oct 18, 2026 - 08:46
0
प्रयागराज में शादी के 5महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:ससुराल के आंगन में नीम के पेड़ से लटका मिला शव, सास ने पुलिस को दी सूचना
प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पांच महीने पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय सीता निषाद की शादी करीब पांच महीने पहले धीरज निषाद के साथ हुई थी। सीता ग्राम उपरौड़ा (सिरसा) की रहने वाली थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। रविवार देर रात उसने घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सास ने पुलिस को दी सूचना घटना की जानकारी होने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सीता की सास अमरावती देवी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवविवाहिता की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। हालांकि, सीता ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User