राजनगर एक्सटेंशन रामलीला में धूमधाम से श्रीराम का विवाह:मंथरा कैकेयी संवाद और दशरथ कैकेयी संवाद वन यात्रा का मंचन
गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन रामलीला मे शनिवार रात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से राम विवाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राजा जनक की बेटी सीता का विवाह भगवान श्री रामचंद्र जी से संपन्न हुआ। मंच पर श्री राम और सीता के विवाह के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। रामलीला में जब भगवान राम को अयोध्या का राज देने की चर्चाएं आई तो रानी कैकई को उसकी दासी मंथरा ने भड़का दिया। मंथरा ने कहा कि राम तो राजा बन जाएंगे। लेकिन कैकई पुत्र भरत को कुछ नहीं मिलेगा। कैकई ने राजा दशरथ से वचन मांगे इसके बाद रानी कैकई कोप भवन में चली जाती है। और वहां जाकर रूठ कर बैठ जाती हैं। इस बात का जब राजा दशरथ को पता चलता है तो, राजा कोप भवन में जाकर रानी कैकई से उसका कारण जानते हैं। कैकई राजा दशरथ से अपने वचन मांगती हैं। इसके तहत कैकई दशरथ से अपने पुत्र भरत को राज गद्दी तथा राम को चौदह वर्ष का वनवास मांगती है। इसको सुनकर दशरथ बहुत दुखी होते हैं। वो कैकई से कहते हैं कि तुम कुछ भी मांग लो, लेकिन राम को वनवास मत मांगों। इस पर कैकई कहती है कि तुम अपने वचन से मुकर जाओ। इस पर दशरथ कहते हैं कि रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाएं पर वचन जाई। राजा दशरथ तैयार हो जाते हैं राजा ऐसा ही करने को तैयार हो जाते हैं। रामलीला मंचन को देखने महिलाएं भी पहुंच रही हैं, मंचन में श्रीरामजी सीताजी लक्ष्मण सहित वन को प्रस्थान कर जाते हैं। इस अवसर पर रामलीला ट्रस्ट के अनिल तोमर, अनिल शर्मा, दीपक सहलोत, अंकित गुप्ता, नरेश सिरोही, मनोज अग्रवाल, राहुल ढाका, अरविंद भारद्वाज, एनके शर्मा, अनिरुद्ध पवार, बीपी उपाध्याय और अन्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)