प्रयागराज में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत:परिवार का एसी और 2 लाख रुपए न देने पर हत्या का आरोप, 2 साल पहले हुई थी शादी

Oct 04, 2026 - 19:41
0
प्रयागराज में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत:परिवार का एसी और 2 लाख रुपए न देने पर हत्या का आरोप, 2 साल पहले हुई थी शादी
सोरांव के हरीडीह गांव में दहेज की बेदी पर एक और नवविवाहिता की बलि चढ़ जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार शाम करीब 5 बजे हरीडीह निवासी राज मंगल की पत्नी अंजली देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सोरांव पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता और मृतका की बहन राखी कुमारी ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। राखी ने बताया कि उनकी बहन अंजली की शादी दो साल पहले हरीडीह निवासी राज मंगल के साथ धूमधाम से हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे और बात-बात पर अंजली को कम दहेज मिलने के ताने मारा करते थे। मायके से एसी और 2 लाख रुपए लाने का बनाया जा रहा था दबाव राखी कुमारी के अनुसार, अंजली ने कई बार मायके आकर अपनी आपबीती सुनाई थी। उसने बताया था कि ससुराल वाले उससे मायके से एक एसी (एयर कंडीशनर) और 2 लाख रुपए नकद लाने की मांग कर रहे हैं। मृतका के पिता एक गरीब किसान हैं, जिसके कारण वे ससुराल वालों की इस भारी भरकम मांग को पूरा करने में पूरी तरह असमर्थ थे। सास, ससुर और जेठ पर मारपीट का आरोप मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों का अत्याचार बढ़ता गया। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर अंजली की सास सोना देवी, ससुर मिठाई लाल और जेठ ओम प्रकाश अक्सर उसके साथ गाली-गलौज करते थे और कई बार उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही सोरांव थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक मृतका के शव को नीचे नहीं उतारा जा सका था और पुलिस कागजी कार्रवाई व स्थिति को संभालने में जुटी हुई थी। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User