गोरखपुर थप्पड़ कांड में दूसरी FIR:प्रेस क्लब अध्यक्ष ने 12 सपा नेताओं पर मुकदमा कराया, असलहा लहराने का आरोप

Oct 04, 2026 - 19:41
0
गोरखपुर थप्पड़ कांड में दूसरी FIR:प्रेस क्लब अध्यक्ष ने 12 सपा नेताओं पर मुकदमा कराया, असलहा लहराने का आरोप
गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के प्रेस कांफ्रेंस में थप्पड़ कांड के बाद प्रेस क्लब अध्यक्ष ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। प्रेस क्लब अध्यक्ष की तहरीर पर 12 सपा नेताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि प्रेस वार्ता के दौरान असलहा लहराया गया, जिससे पत्रकार असहज की स्थिति में आ गए, किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। जानिए पूरा मामला गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी ने थानाध्यक्ष कैंट को दी तहरीर में बताया कि 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे प्रेस क्लब सभागार में सपा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम की पत्रकार वार्ता आयोजित थी। आरोप है कि प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, मोहसिन खान, काजल निषाद, संजय पहलवान, शब्बीर कुरैशी, संजय निषाद, अंशुमान सिंह, कमलेश सिंह, विजय बहादुर यादव आदि असलहा लेकर सभागार में आ गए। प्रेस वार्ता के दौरान किसी बात को लेकर आपस में मारपीट करने लगे। जिससे कवर कर रहे पत्रकार असहज हो गए, किसी तरह इधर-उधर हटकर सभी ने अपनी जान बचाई। केस दर्ज, जांच शुरू घटना के बाद प्रेस क्लब अध्यक्ष की तहरीर पर शनिवार की देर रात कैंट थाने में बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की गई है। इस मामले की जांच SI विनोद सिंह को सौंपी गई है। पत्रकारों का कहना है कि प्रेस क्लब जैसी सार्वजनिक जगह पर असलहा लेकर पहुंचना और पत्रकारों से अभद्रता करना बेहद निंदनीय है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User