वाहन की टक्कर से घायल मजदूर की मौत:बस्ती में इलाज के बाद घर लौटे युवक की सांसे थमी

Oct 21, 2026 - 10:11
0
वाहन की टक्कर से घायल मजदूर की मौत:बस्ती में इलाज के बाद घर लौटे युवक की सांसे थमी
बस्ती में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भुजैनिया गांव निवासी जवाहिर (45) की गंभीर चोट लगने के बाद मंगलवार रात मौत हो गई। वह शुक्ला बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर काम करते थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6 बजे किसी वाहन की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल बस्ती ले जाया गया था। परिजनों के मुताबिक जवाहिर को शाम करीब 6 बजे गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। बाद में रात में परिजन उन्हें घर लेकर चले आए। घर पहुंचने के कुछ समय बाद ही उनकी हालत बिगड़ गई और रात करीब 2 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। जवाहिर की मौत से परिवार में दुख का माहौल है। घटना के बाद गांव में भी शोक व्याप्त है। वह शुक्ला बिल्डिंग मटेरियल पर काम करके अपने परिवार की आजीविका चलाते थे। उनकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल, किस वाहन से उन्हें चोट लगी और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। बुधवार सुबह पुलिस टीम पहुंची और परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User