प्रयागराज में यमुना नदी से निकला अजगर...VIDEO:लड़के ने पूंछ से पकड़ा, लोग हैरान; वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षित छोड़ा
प्रयागराज शहर के दारागंज इलाके में शनिवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यमुना नदी से निकलकर एक विशाल अजगर नागवासुकी मार्ग पर आ गया। जिसका 56 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वॉयरल हो रहा है। अचानक सड़क पर अजगर को देखकर लोग घबरा गए और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान मोहल्ले के एक लड़के ने अजगर की पूंछ पकड़ ली। वह काफी देर तक अजगर को पकड़कर इधर-उधर घूमता रहा। यह देखकर आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए। सड़क से गुजर रहे राहगीर भी अजगर की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर रुक गए और उसे देखने लगे। इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। बाद में स्थानीय लोगों ने अजगर को एक बोरे में भरकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)