प्रयागराज-सबजूनियर बालिका बास्केटबॉल टीम के ट्रायल 5 अक्टूबर को:अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा चयन, ये खिलाड़ी ले सकेंगी हिस्सा
प्रयागराज मंडल की सबजूनियर बालिका बास्केटबॉल टीम के चयन के लिए 5 अक्टूबर को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर के ट्रायल दोपहर 3 बजे और मंडल स्तर के ट्रायल शाम 4 बजे से अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे। चयनित टीम 8 से 11 अक्टूबर तक कानपुर देहात में होने वाली समन्वयन सबजूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। ट्रायल में शामिल होने वाली खिलाड़ियों को जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचना होगा। क्षेत्रीय खेल कार्यालय के अनुसार, ट्रायल में वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगी, जिनका जन्म 1 जनवरी 2013 या उसके बाद हुआ है। प्रतिभागियों को अपने साथ ये दस्तावेज लाने होंगे ट्रायल की जिम्मेदारी अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के उप क्रीड़ा अधिकारी मनीष गुप्ता को सौंपी गई है। बास्केटबॉल संघ, प्रयागराज के अवैतनिक सचिव को चयन समिति के सदस्य के रूप में मौजूद रहकर सहयोग करने के लिए कहा गया है। वहीं, फतेहपुर, कौशांबी और प्रतापगढ़ के क्रीड़ा अधिकारियों को अपने-अपने जिलों की टीमों को मंडलीय ट्रायल में समय से भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)