पश्चिम बंगाल ने जीती दिव्यांग T20 सेवा संकल्प ट्राफी:उत्तर प्रदेश को 8 विकेट से हराया, केंद्रीय खेल मंत्री ने दी विजयी ट्राफी

Oct 12, 2026 - 08:41
0
पश्चिम बंगाल ने जीती दिव्यांग T20 सेवा संकल्प ट्राफी:उत्तर प्रदेश को 8 विकेट से हराया, केंद्रीय खेल मंत्री ने दी विजयी ट्राफी
वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में प्रधनमंत्री के 25 साल के राजीनीतिक करियर के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प माह के तहत दिव्यांग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता खेली गयी। इस प्रतियोगिता के फाइनल में रविवार को पश्चिम बंगाल की टीम ने उत्तर प्रदेश को 8 विकेट से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। इस मौके पर पपहुंचे मुख्य अतिथि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री युवा मामले खेल श्रम और रोजगार मंत्रालय मनसुख मांडवीया ने विजयी और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर उनका मनोबल बढ़ाया। खेल से सशक्त होते हैं दिव्यांगजन मनसुख मांडवीया ने इस मौके पर कहा कि खेल दिव्यांगजनों को सर्वाधिक अवसर प्रदान करता है। खेल के माध्यम से दिव्यांगजन न केवल शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त होते हैं बल्कि सामाजिक एवं आर्थिक रूप से भी उन्हें संबल प्राप्त होता है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांगजनों के लिए आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी। 20 ओवर नहीं खेल पायी उत्तर प्रदेश की टीम फाइनल मैच उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल दिव्यांग क्रिकेट टीम के बीच खेला गया जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का निर्णय किया।उत्तर प्रदेश की टीम 18.5 ओवर में 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से ओमवीर ने 42 गेंद खेलकर 4 चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 47 रनों का योगदान दिया। पश्चिम बंगाल की ओर से परनव आरव, देवाशीष व मुदस्सर ने गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट लिया। पश्चिम बंगाल ने 11 ओवर में ही जीत लिया फाइनल जवाब में खेलते हुए पश्चिम बंगाल की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11.2 ओवर में 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया। पश्चिम बंगाल की ओर से महेश साव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 34 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 56 रनों का शानदार योगदान दिया। उत्तर प्रदेश की ओर से गेंदबाजी करते हुए महताब ने 2 ओवर में 13 रन खर्च करके 2 विकेट लिए।पश्चिम बंगाल के महेश साव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। यूपी के ओमवीर बने मैं ऑफ द सीरीज उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ओमवीर को बेस्ट बैट्समैन व मैन ऑफ द सीरीज। पश्चिम बंगाल की खिलाड़ी मुदस्सर को बेस्ट बॉलर तथा उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी जेपी सिंह को बेस्ट फील्डर का अवार्ड दिया गया। सभी मैच के मैन ऑफ द मैच घोषित खिलाड़ियों को भी पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेता और उपविजेता तथा शामिल अन्य चारों टीमों को नगद धनराशि एवं मेडल प्रदान किया गया। अमूल्य उपाध्याय एवं वरुण ने शानदार कमेंट्री किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User