नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी का पूजन:दर्शन करने के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु, पुजारी बोले-पढ़ाई में कमजोर बच्चों पर माता करती है कृपा
शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन धर्मनगरी काशी में मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की आराधना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। वाराणसी के दुर्गा घाट स्थित माता भगवती ब्रह्मचारिणी देवी के प्राचीन मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। पूरा मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज रहा है। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर माता के दरबार पहुंच रहे हैं और लंबी कतारों में लगकर मां के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। देखें तस्वीर… पढ़ाई में कमजोर बच्चों को माता की आराधना करने की सलाह मंदिर के महंत के अनुसार, अश्विन नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन और पूजन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि माता की विधि-विधान से आराधना करने और मंत्रों का जाप करने से भक्तों को विशेष फल प्राप्त होता है। महंत ने कहा कि पढ़ाई में कमजोर बच्चों को नियमित रूप से मां ब्रह्मचारिणी की आराधना करनी चाहिए। माता की कृपा से उनकी समस्याएं दूर होंगी और उन्हें पढ़ाई में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली और सकारात्मकता आती है। श्रद्धालु माता से बेहतर भविष्य, अच्छी नौकरी, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की सुख-शांति की कामना करते हैं। सुख-समृद्धि और कष्टों से मुक्ति की कामना लेकर पहुंचे भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। भक्त पूरे श्रद्धाभाव से मां के दरबार में मत्था टेक रहे हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं। एक श्रद्धालु ने बताया कि वे अपने परिवार की खुशहाली और जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति की कामना लेकर माता के दरबार पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि घर में सभी लोग सुख-समृद्धि से रहें और सारे कष्ट दूर हों। माता हमारे घर-परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।”
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)