पशु चिकित्साधिकारी भर्ती परीक्षा में 75.86% अभ्यर्थी शामिल:UPPSC ने 404 पदों के लिए 6 केंद्रों पर कराई स्क्रीनिंग परीक्षा

Oct 03, 2026 - 21:14
0
पशु चिकित्साधिकारी भर्ती परीक्षा में 75.86% अभ्यर्थी शामिल:UPPSC ने 404 पदों के लिए 6 केंद्रों पर कराई स्क्रीनिंग परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से आयोजित पशु चिकित्साधिकारी भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा शनिवार को लखनऊ के छह केंद्रों पर कराई गई। यह परीक्षा 404 पदों पर भर्ती के लिए कराई गई। 09:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई इस परीक्षा में 75.86 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। आयोग के अनुसार इस परीक्षा के लिए कुल 2,552 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था, जिसमें से 75.86 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस भर्ती का विज्ञापन जनवरी 2026 में आया था। पूर्व के वर्षों के सापेक्ष आवेदकों की संख्या कम रही। आयोग जिस तेजी से भर्ती परीक्षा करा रहा है। आसार है कि अगले कुछ महीने में इसका परिणाम आ जाएगा। स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से गुजरना होगा। उसके बाद अंतिम रूप से चयन होगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह ने बताया कि सभी सुरक्षा मानकों और एहतियातों के बीच प्रश्नगत परीक्षा पूरी तरह सकुशल, निर्विघ्न और शुचितापूर्ण संपन्न कराई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User