डॉ. जावेद अंसारी को मिला राष्ट्रीय रिसर्च अवॉर्ड:हिंदू कॉलेज मुरादाबाद के सहायक आचार्य को बहुविषयक शोध में सम्मान

Oct 03, 2026 - 21:14
0
डॉ. जावेद अंसारी को मिला राष्ट्रीय रिसर्च अवॉर्ड:हिंदू कॉलेज मुरादाबाद के सहायक आचार्य को बहुविषयक शोध में सम्मान
मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मोहम्मद जावेद अंसारी को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड मिला है। उन्हें बहुविषयक शोध में बेहतरीन योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। डॉ. अंसारी को 1 अक्टूबर को नई दिल्ली में हुए इंडिया रिसर्च एंड इंपैक्ट समिट (IRIS) 2026 में 'आउटस्टैंडिंग रिसर्चर ऑफ द ईयर – मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च' सम्मान से नवाजा गया। उन्हें प्रशस्ति-पत्र और 50 हजार रुपये नकद मिले। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह हिंदू कॉलेज के लिए गर्व की बात है। डॉ. अंसारी का शोध कार्य छात्रों और युवा शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक है। डॉ. अंसारी ने आईआईटी रुड़की से पीएचडी की है। वह किंग सऊद विश्वविद्यालय, रियाद में भी काम कर चुके हैं। उनके कुल शोध का 42.2 प्रतिशत हिंदू कॉलेज से जुड़ा है। IRIS-2026 में देशभर के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User