पटाखा-फैक्ट्री के मालिक को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार:सरायमोहाना घाट पर पुलिस टीम पर राजू खान ने की फायरिंग, पुलिस ने दबोचा
वाराणसी के सरनाथ थानाक्षेत्र के पंचकोसी पैगंबरपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाने वाले राजू खान को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। राजू खान देर शाम अपने घर में विस्फोट के बाद अपनी मां के साथ फरार हो गया था। स्थानीय लोगों ने उससे पूछा था तो उसने कहा था घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। मदद लेने जा रहे हैं। लेकिन उसके घर में बम का ब्लास्ट हुआ था। उसकी पत्नी चांदनी, बेटी और बेटा कबीरचौरा अस्पताल पहुंचे थे। जहां बेटे और पत्नी को एडमिट किया गया और बच्ची को मामूली चोटें आयी हैं। वहीं उसकी मां और राजू खान की तलाश पुलिस कर रही थी। देर रात हुई मुठभेड़
डीसीपी वरुणा राजेश पांडेय ने बताया - देर रात पुलिस एयर शो के मद्देनजर सरायमोहाना घाट के पास गश्त कर रही थी। उसी समय एक संदिग्ध झाड़ियों में दिखाई दिया। जिसपर सारनाथ पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसपर पुलिस टीम वहां दूर हटी लेकिन एक गोली सब इंस्पेक्टर अमरजीत की बुलेटप्रूफ जैकेट को छूते हुए निकल गयी। जवाबी कार्रवाई में पकड़ा गया
डीसीपी ने बताया - इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की बदमाश को एक गोली पैर में लगी और वहीं गिर गया। जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज करवाकर कस्टडी में रखा गया और पूछताछ की जा रही है।
अब पढ़िए पूरा मामला सारनाथ के पंचकोशी स्थित पैगंबरपुर में राजू खान का 450 वर्ग फीट में बना दो मंजिला मकान है। बताया जा रहा है कि राजू यहां अवैध रूप से पटाखे बनाता था और उन्हें स्टोर भी करता था। गुरुवार शाम करीब 5 बजे पटाखों में विस्फोट हो गया। धमाके से मकान का अगला आधा हिस्सा ढह गया। उस वक्त परिवार के सभी लोग मकान के पिछले हिस्से में थे। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजू खान की पत्नी चांदनी (39), बेटे आदिल (16) और बेटी अरबिया (10) को मकान से बाहर निकाला। सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को कबीरचौरा, मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। राजू की पत्नी चांदनी 90 प्रतिशत तक झुलसी है। ICU में भर्ती किया गया है। चांदनी के बेटे आदिल खान को भी चोटें आई हैं। उनकी नाक से खून निकला है। उसको भी ICU में भर्ती किया गया है। छोटी बेटी अरबिया की हालत स्थिर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)