आज दिन गरम और रात राहतभरी रहने के आसार:कानपुर में दोपहर में तेज धूप के साथ उमस रहेगी, शाम तक बूंदाबांदी हो सकती है
कानपुर में शुक्रवार को दिन में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने के आसार हैं। तेज बारिश की संभावना कम है। रात में मौसम राहत भरा रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, शुक्रवार को कानपुर में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है और हवाएं भी कुछ तेज हो सकती हैं। वातावरण में नमी बढ़ने के कारण सुबह उमस महसूस होगी। दिन में धूप निकलने से गर्मी और उमस का असर बना रहेगा। दोपहर बाद कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इससे तापमान और उमस से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सुबह और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत आरामदायक रह सकता है। तापमान में उतार-चढ़ाव, रात में बढ़ी नमी चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की ओर से गुरुवार को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई। गुरुवार को शहर में सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल किया। हालांकि, शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हुई, जिससे कुछ राहत मिली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)