पति को मारकर वाइपर सांप छोड़ा था, आज सजा होगी:मेरठ में पत्नी रविता ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की थी, सबको सर्पदंश बताया था
मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव के अमित कश्यप हत्याकांड में शुक्रवार को अदालत सजा सुनाएगी। पत्नी रविता ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मारा था। इसके बाद सांप के डसने की अफवाह फैला दी। सबको बताया कि सर्पदंश से मौत हुई है। मामले में दोषी ठहराई गई पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप की सजा पर फैसला होना है। 12 अप्रैल 2025 को हुई इस वारदात में आरोपियों ने शव के पास सांप छोड़कर हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की थी। हालांकि 5 दिन बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना सामने आने के बाद जांच की दिशा बदल गई थी। पुलिस की पूछताछ में रविता ने अमरदीप का नाम बताया। इसके बाद दोनों ने जुर्म कुबूल कर लिया। 8 अक्टूबर को दोनों को दोषी करार किया गया था। अब कल दोनों को सजा सुनाई जाएगी। तस्वीरों में देखिए,पूरी कहानी-
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)