कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:मंत्री दानिश बोले-कांग्रेस के पीछे विदेशी, बिठूर उपचुनाव भाजपा जीती; महिला के पेट से तौलिया निकाला
नमस्कार, कानपुर की कल (गुरुवार) की 10 बड़ी खबरें…कल्याणपुर के विश्वास हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के दौरान एक महिला के पेट में तौलिया छोड़ दिया गया। 4 महीने बाद दूसरे ऑपरेशन में निकाला। कस्टमर की धोखाधड़ी से परेशान बंधन बैंक के मैनेजर ने फंदे से लटककर सुसाइड किया। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के बाद पत्नी पुनीता ने बेटे सुब्रत से पावर ऑफ अटॉर्नी रजिस्टर्ड कराने की अनुमति मांगी है। जेल में बंद पिता की हत्या का आरोपी बेटा 30% प्रॉपर्टी का हिस्सेदार है। बिठूर नगर पंचायत के चेयरमैन पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राणा समरेंद्र सिंह 2483 वोट से चुनाव जीत गए। उन्हें कुल 4210 वोट मिले। जीत अपनी मां को समर्पित की। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों का VIDEO देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़ें… 1-बिठूर नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा की जीत:BJP प्रत्याशी राणा समरेंद्र सिंह 2483 वोट से जीते बिठूर नगर पंचायत के चेयरमैन पद के उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है। भाजपा प्रत्याशी राणा समरेंद्र सिंह 2483 वोट से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें कुल 4210 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय आदर्श द्विवेदी उर्फ विभु को हराया। आदर्श 1727 वोट के साथ उपविजेता रहे। कांग्रेस के प्रदीप द्विवेदी को सिर्फ 56 वोट ही मिले। भाजपा उम्मीदवार की जीत के बाद उनके समर्थकों ने खुशी जताई।पूरी खबर पढ़ें... 2- कस्टमर की धोखाधड़ी से परेशान बैंक मैनेजर ने सुसाइड किया, पत्नी को मैसेज किया- मेरी कोई गलती नहीं कानपुर में बंधन बैंक के मैनेजर ने फंदे से लटककर जान दे दी। सुसाइड करने पहले 34 साल के मैनेजर अनुराग बाजपेई ने अपनी पत्नी को व्हाट्सएप पर आखिरी मैसेज भेजा। लिखा- मेरे कोई गलती नहीं है, ग्राहक नितिन गौर ने सब किया है। मामला 7 अक्टूबर से चल रहा है।इसके बाद पत्नी ने मैनेजर अनुराग बाजपेई को कई बार कॉल किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया। पूरी खबर पढ़ें... 3- ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में तौलिया छोड़ा:कानपुर में 4 महीने बाद दोबारा सर्जरी हुई कानपुर में पेट दर्द से परेशान महिला का ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के दौरान उसके पेट में तौलिया छोड़ दिया। ऑपरेशन के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। कुछ दिन बाद दोबारा पेट में दर्द शुरू हुआ। ऑपरेशन वाली जगह से मवाद निकलने लगा। परिवार के लोग उसे दूसरे अस्पताल ले गए। वहां ऑपरेशन किया गया तो तौलिया फंसा मिला। डॉक्टरों ने उसे बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें... 4- दवा कारोबारी की पत्नी ने बेटे से मांगी पावर ऑफ-अटॉर्नी:बेटा 30% प्रॉपर्टी का हिस्सेदार कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या और उनके बेटे सुब्रत मिनोचा के जेल जाने के बाद परिवार का कारोबार मुश्किलों में घिर गया है। कारोबार की जिम्मेदारी संभाल रहीं पत्नी पुनीता मिनोचा को बैंक से पैसे निकालने से लेकर कर्मचारियों का वेतन देने और दवा कंपनियों का भुगतान करने तक में परेशानी हो रही है। ऐसे में उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पूरी खबर पढ़ें… 5- अस्पताल से लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला:कानपुर में टक्कर मारकर ड्राइवर फरार
कानपुर में बुधवार देर रात अस्पताल से घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। सुबह थाना पहुंचे पति काे पुलिस ने फोटाे दिखाई तब पहचान हो सकी।पूरी खबर पढ़ें… 6- मंत्री दानिश अंसारी का बयान, कहा- कांग्रेस के प्रदर्शन के पीछे विदेशी ताकतें भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर गुरूवार को कानपुर के मर्चेंट चैंबर में मुस्लिमों के लिए शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। तालीमी बेदारी संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में यूपी सरकार के मंत्री और यूपी हज कमेटी के चेयरमैन दानिश आजाद अंसारी और उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष साजिद अनस उस्मानी शामिल हुए।पूरी खबर पढ़ें... 7- भाजपा नेता बोले- लूट का खुलासा नहीं कर पाएगी पुलिस:उल्टा मेरे आदमियों को परेशान कर जेल भेज देंगे भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री व पूर्व ब्लाक प्रमुख और रीयल इस्टेट पीतांबरा ग्रुप के निदेशक रमेश यादव के फार्म हाउस में उन्हें बंधक बनाकर लूट करने का मामला पेंचीदा होता जा रहा है। जांच में जुटी पुलिस को कोई क्लू नहीं मिल रहा, वहीं दूसरी ओर परिस्थितियां घटना को लेकर सवाल पर सवाल खड़ी कर रही हैं।पुलिस की जांच में सामने आया है कि रमेश यादव के यहां करीब 30 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।पूरी खबर पढ़ें... 8- कानपुर को मिली बड़े प्रोजेक्ट की सौगात:जरीब चौकी-घंटाघर रोड होगी फोरलेन, एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान कानपुर में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए कई बड़े विकास प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। लखनऊ में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में इन प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति दी गई। केडीए अधिकारियों की ओर से रखे गए प्रस्तावों में आउटर रिंग रोड से एयरपोर्ट को जोड़ने, जरीब चौकी से घंटाघर तक सड़क चौड़ी करने का प्रस्ताव रखा गया है। शताब्दी नगर में अंडरपास बनाने की योजना शामिल है।पूरी खबर पढ़ें… 9- 'गन्ने से बनाएं हेल्थ ड्रिंक, शराब का उत्पादन घटाएं':राज्यपाल बोलीं- एथेनॉल उत्पादन बढ़ाकर देश को विकसित बनाएं कानपुर में राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) में गुरुवार को 91वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वर्चुअल संबोधित किया। उन्होंने चीनी उद्योग से गन्ने के पारंपरिक उपयोग से आगे बढ़कर स्वास्थ्य से जुड़े उत्पाद, एनर्जी ड्रिंक और एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसके स्थान पर गन्ने से ऐसे उत्पाद तैयार किए जाएं। पूरी खबर पढ़ें... 10- कानपुर में 20 अक्टूबर के बाद ठंड के आसार:तेज धूप निकलने से उमस से लोग परेशान कानपुर में गुरुवार को सुबह से तेज धूप निकली हौ। मौसम शुष्क रहने और दिन में तेज धूप निकलने का अनुमान है। तेज धूप के चलते दोपहर में गर्मी बढ़ेगी। बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन हवा में नमी अधिक रहने से उमस लोगों को परेशान कर सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं।पूरी खबर पढ़ें...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)