पत्नी के छोड़कर जाने से दुखी युवक ने जहर खाया:कुछ घंटे पहले रूद्रपुर से लौटा था शाहजहांपुर, इलाज के दौरान मौत

Oct 19, 2026 - 15:35
0
पत्नी के छोड़कर जाने से दुखी युवक ने जहर खाया:कुछ घंटे पहले रूद्रपुर से लौटा था शाहजहांपुर, इलाज के दौरान मौत
शाहजहांपुर में पत्नी के छोड़ने से दुखी युवक ने जहर खाकर जान दी। बंडा के हेथमपुर गांव का 35 साल का वीरपाल शनिवार सुबह ही रुद्रपुर से घर लौटा था। शनिवार रात दस बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हुई है। बंडा थाना क्षेत्र के हेतम नगला के रहने वाले वीरपाल की पहली पत्नी दस साल पहले छोड़ गई थी। उससे वीरपाल की कोई संतान नहीं हुई। एक साल पहले उसने कांट की एक विवाहिता से दूसरी शादी की, जिसके दो बच्चे थे। लेकिन वीरपाल की कोई संतान नहीं हुई। वीरपाल उसे रुद्रपुर ले गया, पर कुछ दिन पहले विवाद के बाद दूसरी पत्नी भी उसे छोड़कर अपने पहले पति के पास लौट गई। इससे वीरपाल बहुत परेशान था। शनिवार सुबह ही वीरपाल रूद्रपुर से घर लौटा था। दोपहर करीब तीन बजे वीरपाल घर से एक किलोमीटर दूर बेहोश मिला। परिजन उसे सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसको रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रात दस बजे राजकीय मेडिकल कालेज में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User