पत्नी की हंसिया मारकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार:निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हंसिया और खून से सने कपड़े बरामद

Oct 04, 2026 - 19:41
0
पत्नी की हंसिया मारकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार:निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हंसिया और खून से सने कपड़े बरामद
ललितपुर में 2 अक्टूबर की रात पत्नी गीता यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार दोपहर 12 बजे उसके पति कृपाल सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद के बाद कृपाल ने गीता के सिर पर हंसिया से वार किया था। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। रविवार शाम 6 बजे सीओ तालबेहट ने मामले का खुलासा किया। घर के काम को लेकर हुआ था विवाद तालबेहट के सुनौरी गांव के खैरा मजरा में 2 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे कृपाल का पत्नी गीता (37) से घर के काम को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक, कहासुनी बढ़ने पर कृपाल ने गुस्से में हंसिया से गीता के सिर पर वार कर दिया। मौके पर हुई महिला की मौत हंसिया के वार से गीता को गंभीर चोट लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कृपाल मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ केस मृतका के पिता शिवराज सिंह की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर हंसिया और कपड़े बरामद पुलिस के अनुसार, पूछताछ में कृपाल ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी पर हमला करने की बात बताई। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हंसिया और खून से सने कपड़े बरामद किए गए। पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र मिश्रा के नेतृत्व में आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कृपाल सिंह को कोर्ट में पेश किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User