ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा युवजन सभा का प्रदर्शन:कानपुर में पुतला फूंकने की कोशिश, पुलिस ने छीना, कार्यकर्ताओ ने की नारेबाजी

Oct 04, 2026 - 19:41
0
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा युवजन सभा का प्रदर्शन:कानपुर में पुतला फूंकने की कोशिश, पुलिस ने छीना, कार्यकर्ताओ ने की नारेबाजी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर रविवार को कानपुर के बड़ा चौराहा पर सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता लॉयर्स गेट की तरफ पहुंचे। यहां पुतला फूंकने की कोशिश के दौरान पुलिस ने आग लगने से पहले ही पुतला छीन लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच छीना-झपटी भी हुई। पुलिस की नजर बचाकर पुतला फूंकने की कोशिश अर्पित त्रिवेदी अपने साथियों के साथ बड़ा चौराहा पहुंचे थे। इसके बाद युवजन सभा के कार्यकर्ता संजय, केशव और ईशू ने पुलिस की नजर से बचकर लॉयर्स चौराहे पर ज्ञानेश कुमार की तस्वीर को आग के हवाले करने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं के पुतला फूंकने और 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' के नारे लगाने पर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद पुतला छीन लिया। छीना-झपटी में कार्यकर्ता घायल पुतला छीनने के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच छीना-झपटी हुई। इसमें एक कार्यकर्ता की हाथ की उंगली में चोट लग जाने की बात युवजनसभा के जिलाध्यक्ष की। प्रदर्शन में रामा यादव, विनोद यादव, अभिजीत गुप्ता, विकास वर्मा, अनुराग पांडे, बाबू अली, सत्यम पांडे, शिवम खन्ना, हिमांशु तिवारी, पवन कनौजिया, जीतू तिवारी, दिलीप मिश्रा, सुधांशु पटेल, दक्ष यादव, शैलेंद्र यादव, आदित्य सिंह, हर्ष मिश्रा, मनीष यादव, जयकुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User