पत्नी की हत्या का दावा कर थाने पहुंचा पति:मौके पर पहुंची पुलिस पत्नी को जिंदा देख हुई हैरान, पुलिस पति से पूछताछ में जुटी
“साहब! मैंने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है, मुझे गिरफ्तार कर लो।” रविवार को बरेली के बहेड़ी कोतवाली पहुंचे एक युवक की यह बात सुनकर पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। मामला गंभीर था, लिहाजा पुलिस ने देर किए बिना युवक को साथ लिया और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी। लेकिन वहां पहुंचते ही कहानी में ऐसा मोड़ आया, जिसकी पुलिस को भी उम्मीद नहीं थी। जिस पत्नी की हत्या करने का दावा पति कर रहा था, वह जिंदा मिली। पत्नी से विवाद के बाद दबाया गला
मामला बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला झाझूनगर का है। यहां के निवासी बलवीर पुत्र धर्मवीर का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी लता से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान बलवीर ने लता का गला दबा दिया। इसके बाद उसे लगा कि पत्नी की मौत हो गई है। इसी के बाद वह सीधे कोतवाली पहुंच गया और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए खुद को गिरफ्तार करने की बात कहने लगा। पति का दावा सुन दौड़ी पुलिस, मौके पर बदला पूरा मंजर
युवक की बात सुनते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ अरुण कुमार और इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां लता को जीवित देखकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति बलवीर को हिरासत में ले लिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह क्या थी और घटनाक्रम के दौरान वास्तव में क्या हुआ, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बहेड़ी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया युवक को हिरासत में लिया गया है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कानूनी कार्रवाई की जाएगी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)