पत्नी से झगड़े के बाद पति ने खुद को जलाया:उन्नाव में मायके से वापस आने को तैयार नहीं थी, पति की हालत गंभीर; कानपुर रेफर
उन्नाव के बारा सगवर थाना क्षेत्र के बाबू खेड़ा गांव में रविवार सुबह एक युवक ने ससुराल में पत्नी से झगड़े के बाद खुद को आग लगाई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को कानपुर के उर्सला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पत्नी से झगड़े के बाद खुद को आग लगाई बाबू खेड़ा गांव का 26 वर्षीय रामसुमेर उमर अपनी पत्नी सोनी (20) को लेने ससुराल अमानखेड़ा गया था। सोनी कई महीनों से मायके में थी और वापस आने को तैयार नहीं थी। रामसुमेर पहले भी कई बार उसे लेने आया था। रविवार को रामसुमेर फिर पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा। वहां दोनों के बीच किसी बात पर बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर रामसुमेर ने खुद को आग लगा ली। कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। झुलसी हालत में रामसुमेर को बीघापुर के 100 बेड वाले अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उन्नाव जिला अस्पताल और फिर कानपुर के उर्सला अस्पताल भेजा गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)