पत्नी से विवाद के बाद युवक ने किया सुसाइड:कानपुर में बच्चों को स्कूल छोड़कर लौटी पत्नी तो पंखे से लटका मिला शव
कानपुर में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद घर लौटी तो कमरे में पति का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। शव देखते ही महिला की चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पत्नी से विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बर्रा थाना क्षेत्र की है। बर्रा विश्व बैंक निवासी महेंद्र ने बताया- उनके बड़े भाई रिंकू (34) निजी कंपनी में काम करते थे। परिवार में पत्नी निधि और बच्चे किशन, नैना व आरोही हैं। महेंद्र के मुताबिक रिंकू और उनकी पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद होता था। विवाद बढ़ने के बाद परिवार के अन्य सदस्य, मां कुशम समेत, अलग रहने लगे थे। सोमवार को भी हुआ था विवाद परिजनों के मुताबिक सोमवार को रिंकू और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मंगलवार सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। बाद में निधि बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए घर से चली गईं। उस समय रिंकू घर में अकेले थे। परिजनों के अनुसार इसी दौरान उन्होंने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद निधि वापस घर पहुंचीं। कमरे में दाखिल होते ही उनकी नजर पंखे से लटक रहे रिंकू के शव पर पड़ी। पति का शव देखते ही महिला के होश उड़ गए और वह चीखती हुई घर से बाहर निकलीं। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)