अयोध्या गोलीकांड में घायल महिला की लखनऊ में मौत:मोर्चरी के बाहर बवाल, स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- न्याय मिलना चाहिए
लखनऊ में अयोध्या के कंदैला गोलीकांड में घायल राम लगन मौर्य की मां पार्वती देवी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। 25 अगस्त को हुई फायरिंग में पार्वती देवी घायल हुई थीं। हालत गंभीर होने पर उन्हें अयोध्या से लखनऊ के KGMU रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले उनके बेटे राम लगन मौर्य की भी मौत हो चुकी है। मां-बेटे की मौत के बाद मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे लखनऊ में मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। लोगों ने हंगामा करते हुए फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक भी मौके पर पहुंचे। इससे वहां काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा। 3 तस्वीरें देखिए… मामले में मीरा सिंह, विजयभान सिंह और विजय प्रताप सिंह नामजद हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ BNS की धारा 103, 109 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। तीनों के फरार होने पर अयोध्या SSP ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने मामले में राजमणि, सचिन उपाध्याय, प्रज्वल सिंह, दीपक प्रजापति, मनीष शर्मा और इंद्रभानु सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की है। हालांकि, तीनों नामजद आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 25 अगस्त को कंदैला में हुई फायरिंग में राम लगन मौर्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद पार्वती देवी भी गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रही थीं। अब उनकी भी मौत हो गई। मां-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजन और स्थानीय लोग नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)