पूजा के नाम पर महिला से 2.80 करोड़ की ठगी:पुणे की महिला श्रद्धालु जमीन से संबंधित समस्या को लेकर परेशान थीं
पूजा-पाठ से घर की समस्याएं दूर कराने का भरोसा देकर पुणे की एक महिला से करीब 2.80 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुणे निवासी महिला श्रद्धालु लक्ष्मी कामा ने विवेकानंद महाराज, उनके चेले सूरज और चालक रत्नाकर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार महिला जमीन से संबंधित समस्या को लेकर परेशान थीं। टीवी चैनल पर विवेकानंद महाराज को पूजा-पाठ से बाधाएं दूर करने की बात कहते देखा। संपर्क करने पर उन्हें अयोध्या बुलाया गया और 20 से 25 लाख रुपये लाने को कहा गया। महिला के मुताबिक वह 20 लाख रुपये और 500 ग्राम चांदी का मुकुट लेकर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर विवेकानंद, सूरज और रत्नाकर मिले और उन्हें होटल ले गए। आरोप है कि वहां 20 लाख रुपये और चांदी का पुणे की एक महिला ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर मुकुट ले लिया गया। महिला के मुताबिक बाद में 20 लाख, 25 लाख और दो लाख रुपये यात्रा खर्च के नाम पर लिए। अयोध्या में 10 लाख और देने का आरोप है। आरोपियों ने अलग-अलग समय पर उससे करीब दो करोड़ नकद और करीब 80 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, यानी कुल करीब 2.80 करोड़ रुपये लिए। महिला का आरोप है कि रकम मांगने पर पूजा अधूरी रहने और मनोकामना पूरी न होने की बात कहकर दबाव बनाया गया। बाद में मृत्यु का भय दिखाकर भी रकम लेने का आरोप लगाया गया है। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)