पुलिस की रोक के बावजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिल्ली रवाना:विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पुलिस को दिया चकमा
हाथरस में कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय 12 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आज रविवार की सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पुलिस कई दिनों से उन्हें घर से निकलने से रोकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह अपने साथियों के साथ दिल्ली चले गए। पुलिसकर्मी उनके घर के बाहर और आसपास निगरानी रख रहे थे। उन्हें निजी और जरूरी कामों के लिए भी बाहर जाने से रोका जा रहा था। जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता विवेक उपाध्याय ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अब विपक्ष के नेताओं को विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस से इजाजत लेनी होगी? उन्होंने कहा कि पुलिस के दबाव से कांग्रेस की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका संघर्ष लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है। पुलिस की रोक-टोक के बावजूद उनका हौसला कम नहीं हुआ, बल्कि और मजबूत हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)