पुलिस को कुचलने की कोशिश करने वाला आरोपी गोतस्कर गिरफ्तार:चंदौली में इनोवा से 6 कुंतल गौमांस बरामद, बिहार से वाराणसी जा रहा था गौमांस
चंदौली जिले के अलीनगर थाना पुलिस ने रविवार को सिंघिताली के पास हाईवे पर एक इनोवा कार से 6 कुंतल गौमांस जब्त किया। पुलिस को कुचलने की कोशिश करने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा व्यक्ति मौके से भाग निकला। पुलिस टीम ने इनोवा को रोकने का इशारा किया। ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर रुक गई। पुलिस ने तुरंत कार जब्त कर ली।
हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान बिहार के कैमूर भभुआ जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बिलोड़ी गांव निवासी मोहम्मद इस्लाम कुरैशी के रूप में हुई है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तस्कर गौमांस को बिहार से वाराणसी ले जा रहा था। बरामद मांस की पशु चिकित्सा अधिकारी से जांच कराई गई, जिसमें गौवंश का मांस होने की पुष्टि हुई। इस कार्रवाई में अलीनगर थानाध्यक्ष गगन राज सिंह, अमित सेन सिंह, अनिल कुमार यादव, नंदलाल यादव, वजाहत अली सिद्दीकी, शैलेंद्र सिंह और राजा मोहम्मद शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)