पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर मारी गोली:बागपत में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक मस्कट और तमंचा बरामद
बागपत के रमाला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सूप रजबहा के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया था। पुलिस को देखकर दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली पुलिस की जवाबी कार्रवाई में किरठल गांव निवासी सागर के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद वह मौके पर घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसके साथी शन्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मौके से मस्कट और तमंचा बरामद पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक मस्कट, एक तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुठभेड़ के बाद आसपास के इलाके में भी पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। 2 अक्टूबर को मोबाइल लूट का आरोप पुलिस के अनुसार, सागर और शन्नी 2 अक्टूबर को रमाला गांव निवासी वंशदीप से मोबाइल लूटने के मामले में वांछित थे। इस संबंध में वंशदीप की शिकायत पर रमाला थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान रविवार सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस का सामना आरोपियों से हो गया। दो बदमाश मौके से भागे, तलाश जारी पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपियों के दो अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश में आसपास के क्षेत्र में कांबिंग की। फरार बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर लूट की घटना और गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)