पुलिस पति को थाने लाई, पत्नी गेट पर रोई:20 दिन पहले जेल से छूटा था, दरोगा पर एनकाउंटर की धमकी का आरोप

Sep 24, 2026 - 19:19
0
पुलिस पति को थाने लाई, पत्नी गेट पर रोई:20 दिन पहले जेल से छूटा था, दरोगा पर एनकाउंटर की धमकी का आरोप
शाहजहांपुर के पुवायां थाने के बाहर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ फूट-फूटकर रोती नजर आई। महिला की पहचान हरदयाल कूचा मोहल्ला निवासी मोहिनी मिश्रा के रूप में हुई है। महिला का आरोप है कि पुलिस उसके पति सौरभ मिश्रा को रास्ते से पकड़कर थाने ले आई। इसका वीडियो शाम करीब 4:30 बजे सामने आया। महिला बोली- दो युवकों के कहने पर पति को पकड़ा मोहिनी मिश्रा का आरोप है कि मोहम्मदी और पुवायां के रहने वाले दो युवकों के कहने पर पुलिस उसके पति को थाने लाई है। महिला का कहना है कि अपराध वे लोग करते हैं और बाद में उसके पति को बदनाम किया जाता है। 6 महीने पहले मुठभेड़ में लगी थी गोली मोहिनी के मुताबिक, करीब छह महीने पहले पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उसके पति के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। महिला ने बताया कि सौरभ करीब 20 दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है। दरोगा पर धमकी देने का आरोप महिला का आरोप है कि दरोगा अक्सर उनके घर पहुंचकर पति के सीने में गोली मारने की धमकी देते हैं। उसने एनकाउंटर करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। महिला के मुताबिक, पुलिस रात में किसी भी समय घर पहुंच जाती है। उसने कहा कि उनके घर की गली में कैमरे नहीं लगे हैं, इसलिए पुलिस वहां आती-जाती रहती है। पुलिस बोली- चोरी के मामले में पकड़ा गया सीओ पुवायां प्रवीण मलिक से मामले को लेकर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं, पुवायां निरीक्षक आरके रावत ने बताया कि युवक को चोरी के आरोप में पकड़ा गया है। उनके मुताबिक, शराब की दुकान में चोरी हुई थी और जांच में युवक के शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं। अप्रैल में हुई थी मुठभेड़ पुलिस के मुताबिक, 20 अप्रैल को पुवायां में मोबाइल छीनने की घटना हुई थी। आरोपी सीसीटीवी में दिखाई दिए थे। इसके अगले दिन 21 अप्रैल को पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान हरदयाल कूचा निवासी सौरभ मिश्रा के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User