पुराना झांसी शहर दशहरा पर रहेगा नो व्हीकल जॉन:खंडेराव गेट, मिनर्वा, कोतवाली और क्राफ्ट मेला मैदान तक नहीं जाएंगे वाहन, प्रतिमा विसर्जन के लिए वन-वे रूट प्लान

Oct 19, 2026 - 17:44
0
पुराना झांसी शहर दशहरा पर रहेगा नो व्हीकल जॉन:खंडेराव गेट, मिनर्वा, कोतवाली और क्राफ्ट मेला मैदान तक नहीं जाएंगे वाहन, प्रतिमा विसर्जन के लिए वन-वे रूट प्लान
झांसी शहर में मंगलवार को दशहरा और नवरात्रि प्रतिमा विसर्जन के चलते सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। कहीं मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी तो कहीं रावण दहन के लिए लोग जुटेंगे। ऐसे में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है। खंडेराव गेट, मिनर्वा चौराहा, लक्ष्मी गेट और किला मार्ग समेत कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। क्राफ्ट मेला मैदान में रावण दहन कार्यक्रम को देखते हुए भी आसपास के मार्गों पर रोक लगाई गई है। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले बदले हुए ट्रैफिक प्लान को देख लें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि जाम में फंसने से बच सकें। प्रतिमा विसर्जन के दौरान लक्ष्मीताल के आसपास भीड़ का दबाव कम रखने के लिए प्रवेश और निकास के रास्ते अलग-अलग रखे जाएंगे। प्रतिमा विसर्जन वाले इन रास्तों पर रहेगी रोक खंडेराव गेट: यहां से कोतवाली की ओर तीन और चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। सर्राफा बाजार और गंदीघर का टपरा: मुरली मनोहर मंदिर की ओर तीन और चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वाहनों को दाईं ओर डायवर्ट किया जाएगा। मिनर्वा चौराहा: यहां से कोतवाली की ओर तीन और चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। सिंधी तिराहा: मानिक चौक और जवाहर चौक की ओर तीन और चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। मुरली मनोहर मंदिर से लक्ष्मी गेट: इस ओर जाने वाले दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को घास मंडी तिराहे से सागर गेट की ओर भेजा जाएगा। लक्ष्मी गेट: यहां से मुरली मनोहर मंदिर की ओर सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। शांति भवन तिराहा: यहां से लक्ष्मी गेट की ओर तीन और चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। लक्ष्मीताल पर वन वे रूट प्लान रहेगा लागू प्रतिमा विसर्जन के दौरान लक्ष्मी गेट पर पहुंचने के बाद डीजे और श्रद्धालुओं को शांति भवन की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जबकि प्रतिमाओं को लक्ष्मी ताल की तरफ भेजा जाएगा। इसका उद्देश्य विसर्जन स्थल पर भीड़ का दबाव कम रखना है। काली माता तिराहे से प्रतिमाएं बाईं ओर से लक्ष्मी ताल की तरफ प्रवेश करेंगी। विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं को दाईं ओर से बाहर निकाला जाएगा। यातायात पुलिस ने लोगों से व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। रावण दहन स्थल पर भी नो एंट्री क्राफ्ट मेला मैदान में दशहरा कार्यक्रम के चलते आसपास के मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। झलकारी बाई तिराहा: यहां से किला मार्ग पर वाहन नहीं जा सकेंगे। मिनर्वा चौराहा: यहां से किला मार्ग की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। झरना गेट: यहां से क्राफ्ट मेला मैदान की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। विपिन रावत पार्क कट: यहां से दीनदयाल सभागार की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को मिलेगी छूट यातायात पुलिस के मुताबिक, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आवश्यक आपातकालीन सेवाओं वाले वाहनों पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर रास्ता उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस ने शहरवासियों, व्यापारियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वह प्रतिबंधित रास्तों पर जाने से बचें, वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें, ताकि त्योहार के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User