फिरोजाबाद में 45 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन:आतिशबाजी भी होगी, पिछले साल से 10 फीट ऊंचाई बढ़ाई गई

Oct 19, 2026 - 17:44
0
फिरोजाबाद में 45 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन:आतिशबाजी भी होगी, पिछले साल से 10 फीट ऊंचाई बढ़ाई गई
फिरोजाबाद में दशहरा पर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन इस बार और भव्य नजर आएगा। शहर के कोटला रोड स्थित रामलीला मैदान में 45 फीट और लेबर कॉलोनी के रामलीला मैदान में 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन मंगलवार को किया जाएगा। दोनों स्थानों पर आकर्षक आतिशबाजी भी होगी। पुतले तैयार किए गए हैं। कोटला रोड स्थित काठ बाजार में करीब एक दर्जन कारीगर रावण का पुतला तैयार कर रहे थे। बांस, अखबार और रंग-बिरंगे कागजों से तैयार किए जा रहे पुतले की ऊंचाई पिछले वर्ष के मुकाबले 10 फीट बढ़ाई गई है। कारीगर कमलेश बाबू के नेतृत्व में राहुल, अनिल, राजा और गिरीश सहित अन्य कलाकारों ने इसे तैयार किया है। इस बार आतिशबाजी भी खास होगी। कारीगरों के अनुसार, पुतले में लगाई जाने वाली आतिशबाजी से पहले के मुकाबले अधिक बार आवाज और आकर्षक रोशनी देखने को मिलेगी। तदर्थ प्रशासनिक श्रीरामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि रावण का पुतला बड़ा बनवाया गया है, जिससे आयोजन और आकर्षक बने। सुरक्षा के मद्देनजर मैदान में बैरिकेडिंग कराई जा रही है। वहीं, लेबर कॉलोनी रामलीला समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष 32 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया था, जबकि इस बार इसे बढ़ाकर 35 फीट किया गया है। पुतले को गुलाबी रंग दिया जा रहा है। मंगलवार को दोनों स्थानों पर रावण दहन होगा। एसएसपी आदित्य लांगहे ने बताया कि कोटला रोड पर पुलिस फोर्स लगाया जाएगा। जिससे रामलीला देखने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User