पूर्व भाजपा सांसद का सपा में जाना लगभग तय:बरेली में धर्मेंद्र कश्यप ने सपाइयों के साथ गाना गाया- 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'

Oct 09, 2026 - 09:27
0
पूर्व भाजपा सांसद का सपा में जाना लगभग तय:बरेली में धर्मेंद्र कश्यप ने सपाइयों के साथ गाना गाया- 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। कश्यप समाज के कद्दावर नेता और बरेली के आंवला से दो बार BJP सांसद रहे धर्मेंद्र कश्यप का सपा में जाना तय हो गया है। उन्होंने मंगलवार को भाजपा छोड़ने का ऐलान किया था। धर्मेंद्र कश्यप बरेली में गुरुवार को सपा नेता डॉ. अनीस बेग की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। सपा नेताओं के साथ हाथ उठाकर गाना गया- 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, छोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ न छोड़ेंगे।' पार्टी में धर्मेंद्र सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और सपा महानगर अध्यक्ष के बीच बैठे नजर आए। भाजपा छोड़ने के बाद उन्होंने कहा था कि पार्टी में घुटन हो रही थी। वहां दलितों और पिछड़ों के लिए अलग कानून है। धर्मेंद्र 2014 में समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वे सपा और बसपा से भी विधायक रह चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User