पूर्व BJP विधायक की नेता प्रतिपक्ष संग फोटो से हलचल:माता प्रसाद पांडेय को 'परशुराम की परीक्षा' किताब भेंट की, टिकट की अटकलें तेज

Oct 07, 2026 - 07:41
0
पूर्व BJP विधायक की नेता प्रतिपक्ष संग फोटो से हलचल:माता प्रसाद पांडेय को 'परशुराम की परीक्षा' किताब भेंट की, टिकट की अटकलें तेज
सुल्तानपुर के लंभुआ से विधायक देवमणि द्विवेदी की सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के संग फोटो शेयर करके राजनीतिक हलचल तेज कर दिया है। उन्होंने मुलाकात के दौरान माता प्रसाद पांडेय को एक किताब भी भेंट किया है, 'परशुराम की परीक्षा।' जिसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए पूर्व विधायक ने उल्लेख किया है कि वो माता प्रसाद पाण्डेय का हाल-चाल लेने उनके निजी निवास पर पहुंचे थे। पिछले कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्होंने ये भी उल्लेख किया है कि पुलिस अधिकारी के रूप में मेरे कैरियर की शुरुआत उनके गृह जनपद सिद्धार्थनगर से हुई। और माता प्रसाद पांडेय का मेरे प्रति स्नेह हमेशा बना रहता है। बताते चलें कि वर्ष 2017 में रेलवे भूमि प्राधिकरण के महाप्रबंधक के पद से वीआरएस लेकर देवमणि द्विवेदी ने राजनीति के मैदान में अपना भाग्य आजमाया था। किस्मत ने साथ दिया भाजपा की प्रचंड लहर में दिग्गज भाजपाइयों को साइड लाइन करके देवमणि टिकट लाने में कामयाब हुए। चुनाव लड़ा, उन्हें भाजपा के सिंबल पर 78,627 वोट मिले। बसपा के पूर्व मंत्री वर्तमान में सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह को उन्होंने 12,903 वोटों से हरा दिया। लेकिन 2022 के आम विधानसभा चुनाव में एड़ी चोटी का जोर लगाने का बाद भाजपा में उनका टिकट रिपीट नहीं हुआ। बल्कि उनकी सीट लंभुआ से 2017 में सदर विधानसभा से चुने गए विधायक सीताराम वर्मा को शिफ्ट किया गया। भारी विरोध के बाद भाजपा लहर में सीताराम वर्मा ने बाजी मार ही दिया। मौजूदा समय में लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में सिटिंग विधायक का विरोध काफी है। बावजूद इसके वो अपने बेटे को यहां से विरासत देने की फिराक में हैं। वहीं देवमणि द्विवेदी दोबारा टिकट की दावेदारी में लगे हैं, क्षेत्र में एक्टिव भी दिखाई दे रहे। लेकिन इस बार वो 2022 वाली भूल करने के मूड में नहीं हैं। सूत्रों की मानें तो बसपा से लेकर सपा तक में सेटिंग गेटिंग बनाना शुरू कर दिया। ऐसे में सोशल मीडिया पर आई फोटो को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User