रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आई महिला:मौके पर तोड़ा दम, 50 साल की महिला की नहीं हो सकी पहचान

Oct 07, 2026 - 07:41
0
रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आई महिला:मौके पर तोड़ा दम, 50 साल की महिला की नहीं हो सकी पहचान
बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र में मंगलवार को बेरिया रेलवे क्रॉसिंग 37सी पार करते समय एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने शव कब्जे में लेकर महिला की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने आसपास के गांवों और लोगों से पूछताछ की, लेकिन देर शाम तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थी। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से महिला के बारे में जानकारी जुटाई। 72 घंटे मर्चरी में रखा शव पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवाया है। इस दौरान पुलिस महिला की पहचान कराने का प्रयास करेगी। पुलिस आसपास के गांवों में महिला की फोटो और हुलिए के आधार पर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। परिजनों का पता चलने के बाद जरूरी कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंपा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User