पूर्व IAS दिव्या मित्तल बच्चों संग गरबा में थिरकीं, VIDEO:भगवान राम का तिलक किया, रोटरी क्लब के कार्यक्रम में शामिल हुईं

Oct 14, 2026 - 22:13
0
पूर्व IAS दिव्या मित्तल बच्चों संग गरबा में थिरकीं, VIDEO:भगवान राम का तिलक किया, रोटरी क्लब के कार्यक्रम में शामिल हुईं
मिर्जापुर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर बुधवार को पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल शहर में आयोजित गरबा नाइट और सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुईं। श्रीजी पैलेस में बच्चों के साथ डांडिया खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद लालडिग्गी स्थित रोटरी क्लब की भजन संध्या में पहुंचीं। बच्चों के साथ खेला डांडिया श्रीजी पैलेस में आयोजित गरबा कार्यक्रम में बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुतियां दीं। दिव्या मित्तल ने बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ गरबा में हिस्सा लिया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। भजन संध्या में भगवान श्रीराम का किया तिलक इसके बाद दिव्या मित्तल लालडिग्गी स्थित रोटरी क्लब की भजन संध्या में शामिल हुईं। यहां क्लब की महिला सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। दिव्या मित्तल ने भगवान श्रीराम का तिलक किया और माल्यार्पण कर चरण स्पर्श किए। उन्होंने क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही दशहरा और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में मंजू गोयनका, अलका सिंघानिया, साक्षी सर्राफ, गौरी अग्रवाल, शालिनी बरनवाल, बिंदु, अनूप अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, ओम शंकर गुप्ता, मकरंद जायसवाल, अमित बरनवाल और पूनम उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User