SGPGI ट्रॉमा सेंटर में जल्द शुरू होगा पोस्टमार्टम:KGMU में कर्मचारियों की ट्रेनिंग शुरू, मर्च्युरी की तैयारी अंतिम चरण में
SGPGI के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में जल्द पोस्टमार्टम की सुविधा शुरू होगी। इसके लिए KGMU के फॉरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी विभाग में 12 अक्टूबर से कर्मचारियों के पहले बैच की ट्रेनिंग शुरू हो गई है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ट्रॉमा सेंटर में पोस्टमार्टम और मर्च्युरी से जुड़ी सेवाएं शुरू की जाएंगी। दो बैच में होगी ट्रेनिंग SGPGI के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के डॉ. अंकित कुमार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कर्मचारियों को दो बैच में ट्रेनिंग दी जा रही है। पहले बैच में तीन कर्मचारी शामिल हैं। इसके बाद दूसरे बैच को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग में कर्मचारियों को शवों को सुरक्षित तरीके से संभालने, मर्च्युरी चलाने, रिकॉर्ड रखने और कंप्यूटर पर मेडिको-लीगल दस्तावेज तैयार करने की जानकारी दी जा रही है। KGMU नहीं भेजने पड़ेंगे शव अभी एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में आने वाले शवों को पोस्टमार्टम के लिए KGMU भेजा जाता है। SGPGI में ही यह सुविधा शुरू होने से दुर्घटनाओं और अन्य मेडिको-लीगल मामलों में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आसान होगी। SGPGI के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने बताया कि एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में जल्द पोस्टमार्टम की सुविधा शुरू होगी। कर्मचारियों की ट्रेनिंग के साथ दूसरी जरूरी तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)