पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने अपनी पार्टी बनाई:सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, नवरात्रि में लगातार मिर्जापुर में कर रहीं जनसंपर्क

Oct 15, 2026 - 14:48
0
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने अपनी पार्टी बनाई:सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, नवरात्रि में लगातार मिर्जापुर में कर रहीं जनसंपर्क
पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने गुरुवार दोपहर को अपनी पॉलीटिकल पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर अपनी पार्टी का नाम भरी बताया। पार्टी का नाम- जननीति भारत रखा है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देने का संकेत दिया था। दिव्या मित्तल ने सरकारी नौकरी से इस्तीफा देने के बाद शारदीय नवरात्र के पहले दिन विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए थे। पूजा के दौरान उन्होंने कलश स्थापना भी की। इसके बाद से वह मिर्जापुर जिले में ही रह रही हैं और अलग-अलग इलाकों में लोगों से मिलकर जनसंपर्क कर रही हैं। रात को वो कई शहर में कई जगहों पर हो रहे दुर्गा पूजा के कार्यक्रमों में भी शिरकत कर रही हैं। उन्होंने मिर्जापुर सदर से ही चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User