पूर्व मीडिया प्रभारी के BJP महानगर अध्यक्ष पर संगीन आरोप:कहा-पत्नी के नाम पर निगम में ठेकेदारी करते हैं भंडूला, बीवी को टीम में पद दिया
मुरादाबाद में महानगर भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी और वर्तमान में कार्यसमिति सदस्य राहुल सेठी ने महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला पर संगीन आरोप लगाए हैं। आरोपों की जांच की मांग करते हुए राहुल सेठी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भी भेजा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को भेजे गए पत्र में राहुल सेठी ने महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला पर परिवारवाद को बढ़ावा देने और अपनी पत्नी के नाम पर नगर निगम में ठेकेदारी करने के आरोप भी लगाए हैं।
राहुल सेठी ने बताया कि उन्होंने 22 सूत्रीय शिकायती पत्र के साथ अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा है। उन्होंने इन आरोपों की जांच की मांग की है। भाजपा कार्यकर्ता के इस तरह खुलेआम मोर्चा खोल देने से महानगर अध्यक्ष सकते में हैं। राहुल सेठी की ओर से गिरीश भंडूला पर लगाए गए प्रमुख आरोप
मामले में महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला का कहना है कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। जांच में सच सामने आ जाएगा। आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)