पूर्व मंत्री के बेटे शाने अली की सपा में वापसी:बसपा छोड़ी, लखनऊ में समर्थकों के साथ फिर से ली पार्टी की सदस्यता

Oct 16, 2026 - 21:22
0
पूर्व मंत्री के बेटे शाने अली की सपा में वापसी:बसपा छोड़ी, लखनऊ में समर्थकों के साथ फिर से ली पार्टी की सदस्यता
पीलीभीत में पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद के बेटे शाने अली ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) छोड़कर फिर से समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया है। वह 127-पीलीभीत सदर विधानसभा सीट से बसपा के पूर्व प्रत्याशी रह चुके हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में उन्होंने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। समर्थकों के साथ सपा में हुए शामिल शाने अली के साथ मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव रिंकू पांडे, पूर्व प्रधान हसनैन, सैयद अंजुम, अफसर खान, सचिन पांडे, मनोज मिश्रा, राकेश शर्मा, राजू गुप्ता, अनुज गुप्ता, प्रिंस मौर्य, राजू वर्मा, दिनेश वर्मा, अरविंद गंगवार, सोनू गंगवार, रामपाल गंगवार, राजेश यादव, राहुल कश्यप और अनुराग बाजपेई ने भी सपा की सदस्यता ली। टिकट न मिलने पर छोड़ी थी सपा पिछले विधानसभा चुनाव में सपा से टिकट न मिलने पर शाने अली ने पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद वह बसपा में शामिल हो गए और पीलीभीत सदर सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब उन्होंने एक बार फिर सपा में वापसी की है। पार्टी की नीतियां लोगों तक पहुंचाने की बात कही सपा में शामिल होने के बाद शाने अली ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, उनकी वापसी से पीलीभीत में सपा के संगठन को मजबूती मिल सकती है। इससे जिले में मुस्लिम और ओबीसी मतदाताओं के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User