पूर्व मंत्री ने बिजनौर में शिक्षकों से मांगा समर्थन:सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर के समर्थन में मांगा, बोले- शिक्षक हितों की लड़ाई सपा ही लड़ेगी

Oct 16, 2026 - 14:16
0
पूर्व मंत्री ने बिजनौर में शिक्षकों से मांगा समर्थन:सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर के समर्थन में मांगा, बोले- शिक्षक हितों की लड़ाई सपा ही लड़ेगी
पूर्व मंत्री हाफिज उस्मान शुक्रवार को 12 बजे बिजनौर पहुंचे। उन्होंने बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर के लिए प्रचार किया। उस्मान ने कई कॉलेजों, स्कूलों और मदरसों का दौरा कर शिक्षकों से 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में बातचीत के दौरान हाफिज उस्मान ने कहा कि सपा की नींव नेताजी मुलायम सिंह यादव ने रखी थी, जो खुद एक शिक्षक थे। पार्टी शिक्षकों की समस्याओं को बेहतर समझती है। शिक्षकों की आवाज उठाना और उनका हल करना पार्टी की प्राथमिकताओं में है। शिक्षकों से समर्थन मांगा उस्मान ने शिक्षकों से हाजी दानिश अख्तर को ज्यादा वोटों से जिताने को कहा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 2027 में सपा सरकार बनने पर शिक्षकों की समस्याओं के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। अखिलेश यादव भी शिक्षकों के हितों को लेकर चिंतित हैं। सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर ने भी शिक्षकों से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि उनका मकसद शिक्षकों की समस्याओं को उठाना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User